जिला अधिकारी बीते बुधवार की रात जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला अधिकारी बीते बुधवार की रात जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Saturday, October 8, 2022 | October 08, 2022 Last Updated 2022-10-08T10:51:55Z
    Share
जिला अधिकारी बीते बुधवार की रात जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल के डाक्टर बाहर से दवा लिख रहे हैं।

जिस पर उन्होंने सीएमएस से संबंधित डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए साथ ही उन्होंने एक वार्ड व्याय के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कल रात जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बात की।

मरीजों से बातचीत करने के उपरांत शिकायत सामने आई कि अस्पताल के डाक्टर बाहर की दवा लिख रहे हैं। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की।

जिलाधिकारी ने ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए जो बाहर से दवाई लिखते हैं। डीएम ने अस्पताल में मरीजों व उनके तीमारदारों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close