गांधी जयंती के दिन भीअंडे के ठेले पर रखकर बेच रहा शराब बेचने वाले को पुलिस ने धर दबोचा।
सहसबान। आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती को लेकर शासन के निर्देशानुसार शराब के ठेकों की बंदी रहती है लेकिन शासन व प्रशासन के निर्देशों को ताक पर रखकर शराबबंदी वाले दिन अकबराबाद चौराहे पर शराब
माफियाओं द्वारा ओबर रेट में जमकर शराब बेची जा रही थी मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक अज्ञात को दारू लेने के लिए भेजा यहां पर देसी शराब का डिब्बा जो मात्र ₹85 का दिखता है
उसने वह डिब्बा₹150 का दिया दारू लेने गए व्यक्ति ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही थाने के सिपाही कुलदीप मौके पर पहुंच गए और उन्होंने वहां से 16 डिब्बे पकड़ लिए
और कोतवाली ले आए खबर लिखे जाने तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका था इसी तरह अवैध तरीके से चल रही देसी शराब के ठेके के सामने अंडे की कैंटीन पर ओवर रेट में शराब बेची जा रही थी
आपको बताते चलें अधिकतर शराबबंदी वाले दिन इस ठेले पर शराब बेचना एक आम बात है।जोकि 65 वाला क्वार्टर ₹100 में ओवर रेट कर बेचा जाता है।
ओबर रेट कर रहे युवक को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अब देखना यह है कि कोतवाली पुलिस इसके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।