भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी गौतम को मिला तीसरा स्थान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी गौतम को मिला तीसरा स्थान

Friday, October 14, 2022 | October 14, 2022 Last Updated 2022-10-15T01:41:20Z
    Share
भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी गौतम को मिला तीसरा स्थान

बिसौली-  आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ‘‘हर दिन हर घर आयुर्वेद’’ अभियान के अन्तर्गत विकास भवन के सभागार में हुई जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया।


भाषण प्रतियोगिता में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।प्रतियोगिता में रामशरण बेध आदर्श इंटर कालेज मई बसई की छात्रा सोनाक्षी गौतम ने जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सोनाक्षी गौतम ने अपने भाषण में आयुर्वेद में बताये गये स्वास्थ्य के सूत्रों दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार, स्वस्थ जीवनशैली, योग प्राणायाम के विषय में रोचक जानकारियां दी।

सोनाक्षी गौतम की इस उपलब्धि पर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा उप प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा सुधाकर शर्मा प्रकाश वीर शर्मा श्रीमती अनुपम शर्मा विश्वेश पाठक हरदीप सिंह कामेंद्र सिंह लखपति सिंह नन्हू राम प्रधान लिपिक आदि ने बधाई दी हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close