नगर पालिका द्वारा बनाए गए रोड को दबंग ने लिया अपने कब्जे में बनाया लैट्रिन टैंक।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर पालिका द्वारा बनाए गए रोड को दबंग ने लिया अपने कब्जे में बनाया लैट्रिन टैंक।

Friday, October 21, 2022 | October 21, 2022 Last Updated 2022-10-21T08:34:51Z
    Share
नगर पालिका द्वारा बनाए गए रोड को दबंग ने लिया अपने कब्जे में बनाया लैट्रिन टैंक।

सहसवान नगर के गोपालगंज मैं स्थित गोपालगंज मैं गली के अंदर जाने वाली गली जो रामदास एवं फरीदा बेगम के बीच से जाने वाले मार्ग के बीचो बीच अपनी तानाशाही के चलते लैट्रिन टैंक बना दिया है

जिसमें लाखों रुपए से बनाए गए सीमेंटेड ईट रोड को बीचो-बीच से रईस,तनवीर,पप्पू ने सरकारी संपत्ति को ध्वस्त करते हुए लैट्रिन टैंक को बना दिया है  जो लगभग 5 फीट ऊपर तक बना दिया है जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है जब मोहल्ले वासी रहीस से टैंक हटाने के लिए कहते हैं तो वह लड़ने झगड़ने के लिए आमादा हो जाता है यह हाल देखकर अन्य लोग भी भयभीत दिखाई देती है नगर पालिका प्रशासन को को भी कई

बार नगर के मोहल्ला गोपालगंज के लोगों ने शिकायत की उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई है लोगों ने बताया की रहीस सहसवान क्षेत्र के ग्राम अमनपुर का निवासी है जो वहां पर भी रहते हुए कई जमीनी विवादों में रहा है

और आज भी यह व्यक्ति हर्षित राठी के प्लॉट में दबंगई के बल पर महिलाओं के साथ उनके प्लाट की नींव नहीं भरने दे रहा जिसको लेकर हर्षित राठी ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया है कि मैं अपने प्लाट को बनवा रहा हूं लेकिन रहीस उसमें विरोधाभास करते हुए

रंगदारी के ₹50000 की मांग कर रहा है न देने पर वह धमकी देता है कि महिलाओं को आगे कर दूंगा और प्लाट पर निर्माण नहीं होने दूंगा अब मजेदार बात यह है की जिसके नाम बैनामा है वही व्यक्ति अब अपने कार्य में आ रही अर्चन को लेकर कोतवाली पुलिस से गुहार लगा रही हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close