मामूली विवाद पर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मामूली विवाद पर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को दी तहरीर

Tuesday, October 25, 2022 | October 25, 2022 Last Updated 2022-10-25T11:05:55Z
    Share
मामूली विवाद पर युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस को दी तहरीर

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24) जनपद रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की उत्तराखंड के थाना पंतनगर क्षेत्र में मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

युवक की हत्या की सूचना पा कर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम देवापुर निवासी युवक दलजीत सिंह बाजवा पुत्र चरणजीत सिंह उत्तराखंड के पंतनगर थाना क्षेत्र में रहता था।

बीती रात उसका अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पुलिस के अनुसार मामले की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close