क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

Monday, October 10, 2022 | October 10, 2022 Last Updated 2022-10-10T14:53:44Z
    Share
क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

एटा ~ थाना जलेसर पुलिस व जनपदीय स्वाॅट टीम की संयुक्त कार्यवाही में करीब 10 दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी बनकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटी हुई नगदी सहित गिरफ्तार साथ ही थाना अवागढ़ कस्बा स्थित एसबीआई बैंक के ताले तोड़कर चोरी के प्रयास की घटना का किया सफल अनावरण।

घटना. 1 -
दिनांक 29.08.2022 को रामू पुत्र गयाप्रसाद निवासी मोहल्ला महावीर गंज थाना जलेसर एटा द्वारा थाना जलेसर पर लिखित तहरीर दी गई कि वह थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत कस्बा जलेसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से 30,000 रूपये निकालकर अपने बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र पर ले जा रहे थे तभी पल्सर (ब्लैक कलर) मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों द्वारा क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर वादी से 30,000 रूपये की लूट गई है। इस संबंध में थाना जलेसर पर मुअसं- 327/22 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना 2 - 
दिनांक 12.07.2022 को शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक अवागढ़, कस्बा अवागढ़ श्री नीरज वर्मा पुत्र श्री रामगोपाल निवासी अग्रवाल कालोनी सेवला आगरा द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 27.06.22 की रात्रि में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक अवागढ़ में शाखा के ताले तोड़े गये और चोरी का प्रयास किया गया तथा शाखा के पीछे वाली गली मे खिड़की भी निकालने का प्रयास किया गया। इस संबंध में थाना अवागढ़ पर मुअसं- 157/22 धारा 457, 380, 511 भादंवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी तथा अनावरणः-
थाना जलेसर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 08.10.2022 को समय करीब रात्रि 23:55 बजे मुखबिर की सूचना पर इसौली चौराहे के पास से मुअसं- 327/22 धारा 392 भादवि से सबंधित 02 शातिर लुटेरों को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं 5150 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपने साथी मोहन पुत्र किशोरी लाल निवासी गहेतु थाना निधौली कला एटा के साथ मिलकर करीब 10 दिन पूर्व थाना जलेसर क्षेत्र में फर्जी क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर एक युवक से

₹30,000 की लूट की थी तथा दिनांक 27.06.22 को थाना अवागढ़ कस्बे में एसबीआई बैंक शाखा के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था जिसके संबंध में थाना अवागढ़ पर पूर्व से अभियोग पंजीकृत है। प्रकाश में आए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

मुख्य बिंदु:- 
1. अभियुक्त गण शराब पीने तथा महंगे मोबाइल रखने व महंगे कपड़े पहनने के शौकीन हैं।
2. तीनो अभियुक्तगण एक ही मोटरसाइकिल से अलग अलग क्षेत्रों में घूमकर रेकी करते थे तथा उसके उपरांत चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
3. अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट को हटा दिया गया था जिससे की मोटरसाइकिल की पहचान ना हो सके।

4. अभियुक्तगण किसी भी प्रकार के अवैध असलाह का प्रयोग नहीं करते थे वह हमले के लिए सरिए के टुकड़ों का प्रयोग करते थे, जिससे कभी भी तलाशी लेने पर वह पकड़ में ना आ सकें।
5. अभियुक्तगण सुनसान जगह देखकर लोगों पर हमला कर घटनाओं को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1. चंद्र प्रकाश पुत्र कायम सिंह निवासी गहेतु थाना निधौली कला जनपद एटा
2. नरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी नरहुली थाना जलेसर जनपद एटा।

*प्रकाश में आए अभियुक्त का नाम पता-* 
1. मोहन पुत्र किशोरी लाल निवासी गहेतु थाना निधौली कला एटा।

*बरामदगीः-* 
1- घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल पल्सर ब्लैक कलर (मुअसं- 327/22 धारा 392 भादंवि से सबंधित)
2- 5150 रूपये नगद (मुअसं- 327/22 धारा 392 भादंवि से सबंधित)

*गिरफ्तार करने वाली टीम-* 
1. प्रभारी निरीक्षक स्वॉट टीम श्री शंभू नाथ सिंह मय टीम
2. प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चन्द्र थाना जलेसर एटा
3. अपराध निरीक्षक श्री सत्यवीर सिंह
4. उ0नि0 श्री परवेज कुमार राणा
5. है0का0 अंकित कुमार
6. का0 शेरपाल

संवाददाता आशीष तिवारी 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close