हरियाणा से बरामद हुई 2020 में बिना मार्का की अवैध शराब को नष्ट किया गया
वजीरगंज(बदायूं)
सीओ पवन कुमार के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस ने एक करोड़ से अधिक कीमत की अवैध शराब की 2951 पेटियां नष्ट करा दीं।
सीओ पवन कुमार व एसओ धनंजय कुमार पांडे एवं आबकारी अधिकारी व नायब तहसीलदार की देखरेख में अवैध शराब की पेटियों को जंगल में गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।
यहां बता दें कि पूर्व में हरियाणा की शराब के अलावा बिना मार्का की काफी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब थाना पुलिस द्वारा पकड़ी गई थी। जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ 13 लाख थी 2951 पेटी शराब को डिस्पोज किया गया
संवाददाता राहुल शर्मा संपादक