आज दिनांक 13/11/2022 को स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहेड़ी (बदायूं) में 66वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिटिक्स प्रतियोगिता 2022--23 के आयोजन का शुभारंभ बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस मंडलीय प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ से डॉ महेंद्र देव, अध्यक्ष संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली से डॉo अजय कुमार द्विवेदी, संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं से डॉo प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक बरेली से श्री सोमारू प्रधान,
जिला विद्यालय निरीक्षक पीलीभीत से श्री बृजेश कुमार चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक शाहजहांपुर से श्री शौकीन सिंह यादव एवं आयोजक नेहरू इंटर कॉलेज बदायूं के प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार जी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ की
माननीया श्रीमती गुलाब देवी जी और अति विशिष्ट अतिथि स्नातक विधायक बरेली मुरादाबाद के माननीय श्री जयपाल सिंह व्यस्त एवं शिक्षक विधायक बरेली मुरादाबाद के माननीय श्री हरि सिंह ढिल्लों जी का बुके देकर केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के छात्र-छात्रों द्वारा बैंड बाजे के साथ भव्यमय स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी द्वारा कार्यक्रम के
शुभारंभ से पूर्व मां सरस्वती के चरणों में वंदना उपरान्त दीप प्रज्वलित किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ मंडलीय चैंपियनशिप विजेता रही एथलीट सुनीता गुर्जर और हीरा वी द्वारा प्रज्वलित मशाल को लेकर मैदान में दौड़ी और भावी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी
गई। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा योगा संबंधित प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात 800 मीटर सीनियर बॉयज प्रतियोगिता मुख्य अतिथि की गरिमामी उपस्थिति में प्रतीकात्मक रूप में कराई गई जिसमें प्रथम स्थान शाहजहांपुर से अंकित यादव, द्वितीय स्थान बरेली से रितिक एवं तृतीय स्थान बदायूं से अंकित कुमार ने प्राप्त किया। विजय एथलीट्स को माननीया श्रीमती गुलाब देवी
और शि0 वि0 श्री हरि सिंह ढिल्लों तथा स्ना0 वि0 श्री जयपाल सिंह व्यस्त द्वारा मेडल पहनाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीया श्रीमती गुलाब देवी ने अपने संबोधन में प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा की बच्चे ही समाज का आधार हैं इन्हें ही आगे बढ़कर हमारे देश के संचालन करना होगा। जीवन के हर मोड़ पर खेल खेलना है और असफलताओं से ही जीत का दरवाजा खुलता है जीवन में अनगिनत चुनौतियां हैं
जिनका भविष्य में सामना करना है। प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि 10 में नंबर पर आने वाला प्रतिभागी भी उतने ही विश्वास और ऊर्जा से भरा हुआ है जितना की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कथन का जिक्र करते हुए कहा कि शॉर्टकट से प्राप्त सफलता कभी स्थाई नहीं होती। साथ ही उन्होंने शासन द्वारा शिक्षा जगत की उपलब्धियों और चलाई जा रहे योजनाओ का जिक्र किया।
इसके उपरांत माननीय शिक्षक विधायक श्री हरि सिंह ढिल्लो जी ने अपने संबोधन में आयोजित प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि खिलाड़ी और नेता कभी भी नहीं हारते हैं । बच्चों को ऊर्जावान इस सोच के साथ रहना चाहिए कि मैं ही जीतूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवा आबादी का देश है। खेलो इंडिया जैसी खेल संबंधित गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। मुख्य संरक्षक आदरणीय डॉ महेंद्र देव शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ ने अपने संबोधन में फिट इंडिया की बात करते हुए बच्चों से कहा कि खेल में हार जीत महत्वपूर्ण नहीं होती है
बल्कि उसमें प्रतिभाग करना होता है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी एथलीट्स को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप राज्य स्तर पर भी प्रतिभाग कर अपने और मेरे मंडल का नाम रोशन करें। संबोधन के अंतिम सोपान पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली और प्रतियोगिता के अध्यक्ष श्री अजय कुमार द्विवेदी जी ने उपस्थित सभी सम्मानित माननीयो, मुख्यअतिथि गणों,अधिकारियों, प्रधानाचार्य,शिक्षकों और विशेष रूप से व्यायाम शिक्षकों के साथ मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए
कहा कि सभी प्रतिभागियों में चैंपियनशिप की योग्यता होती है। इसके उपरांत डॉ महेंद्र देव (शिक्षा निदेशक माध्यमिक) द्वारा माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी जी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा माननीय शिक्षक विधायक श्री हरि सिंह ढिल्लों को प्रतीक चिन्ह दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं के डॉक्टर प्रवेश कुमार द्वारा स्नातक विधायक श्री जयपाल सिंह व्यस्त को प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय हाई स्कूल जगत के प्रधानाचार्य मोहम्मद इरशाद और श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ संदीप भारती द्वारा किया गया। एडी बेसिक से श्रीमती शशि शर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष श्री बृजेश शर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के सचिव और मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री पुष्पदेव भारद्वाज, जिला अध्यक्ष श्री देशराज सिंह,
आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, जिला मंत्री दिनेश पाल सिंहकुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला पूर्वी के प्रधानाचार्य श्री अजय पाल सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के प्रधानाचार्य श्री सी पी सिंह, और हाफिज सिद्दीकी इस्लामी इंटर कॉलेज बदायूं के वर्तमान प्रधानाचार्य अब्दुल सबूर अहमद ,सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य मोहम्मद खिजर अहमद की विषेश गरिमामई उपस्थिति रही। जनपद बदायूं के विद्यालय के प्रधानाचार्य में श्रीमती अल्पना कुमार,
श्रीमती अनीता जैन, श्रीमती सुमन अब्राहम, डॉ अमलेश गुप्ता, श्रीमती अनीता जैन, श्री छत्रपाल सिंह, श्री सुबोध मिश्रा श्री राजेंद्र प्रसाद श्रीमती बीरू कुमारी श्री संजीव कुमार तोमर श्री शिशुपाल सिंह, श्री शेर सिंह श्री राम ललित शर्मा डॉ नरेश चंद्र, श्री भूप सिंह राठौर,
श्री नावेद खान श्री सोनपाल सिंह, श्री भूमि राज सिंह, श्री रत्नेश कुमार सक्सेना आदि रहे। प्रेस एवं प्रचार समिति में राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के प्रवक्ता श्री सुरेंद्र कुमार, नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन के सoअo श्री शराफत समीर और सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज सरह बरौलिया के सoअo श्री राजकुमार शर्मा जी का विशेष योगदान रहा।
संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर