बदायूँ-66वी मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
बरेली मंडल बरेली (2022- 23) के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में राज्य मंत्री सहकारिता एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास, भारत सरकार के माननीय श्री बी एल वर्मा जी रहे। आगमन पर उनका बुके देकर और विद्यालय छात्र छात्राओं द्वारा बैंड बाजे की धुन से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल भारत में विविधता में एकता को दर्शाता हैं।
स्टेडियम की जर्जर हालत को देखकर उसके विस्तार,निर्माण एवं खेलों की समृद्धि के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता जी ने कहा कि माध्यमिक स्तर पर शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खेल उनकी प्रतिभाओं को उजागर करने में बहुत ही सहायक होते है।
पूर्व एमएलसी श्री जितेंद्र यादव व वर्तमान जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती वर्षा यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी प्रतियोगी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिए। 3 दिन चली सभी प्रतियोगिताओं में सब जूनियर बालक वर्ग में जनपद बदायूं 53 अंक पाकर चैंपियन रहा। जूनियर बालक वर्ग में बदायूं 115 अंक पाकर प्रथम रहा ।सीनियर बालक वर्ग में जनपद बदायूं 90 अंक पाकर चैंपियन रहा
। सब जूनियर बालिका वर्ग में जनपद बदायूं 46 अंक पाकर चैंपियन रहा।जूनियर बालिका वर्ग में जनपद बदायूं 84 अंक पाकर प्रथम स्थान रहा। सीनियर बालक वर्ग में जनपद बरेली 88 अंक पाकर चैंपियन रहा। ओवरऑल चैंपियनशिप में जनपद बदायूं 473 अंक प्राप्त करके मंडलीय प्रतियोगिता का चैंपियन रहा। बरेली 297 अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी क्रम में सीनियर बालक वर्ग में मोहम्मद रब्बानी मुन्ना लाल इंटर कॉलेज बदायूं ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
जूनियर बालक वर्ग में आलम अली प्रीतम राय कृष्ण कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसफपुर बदायूं ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पाई। सब जूनियर बालक वर्ग में अभिषेक दीक्षित बदायूं ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राप्त की। सीनियर बालिका वर्ग में संयुक्त रूप से व्यक्तिगत चैंपियनशिप विनीता गुर्जर बरेली व हिरा बी बदायूं ने पाई। जूनियर बालक वर्ग में रिदम शर्मा बरेली ने चैंपियनशिप प्राप्त की एवं सब जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी शर्मा ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
सभी विजेता खिलाड़ियों को माननीय श्री बी एल वर्मा जी, जिला अध्यक्ष भाजपा राजीव गुप्ता जी,जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती वर्षा यादव एवं मंडलीय उप शिक्षा निदेशक श्रीमती शशि देवी शर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं डॉक्टर प्रवेश कुमार जी, बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं के आनंदप्रकाश शर्मा जी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल व प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित
और पुरुस्कृत किया। इस अवसर पर जनपद के साथ साथ मंडल स्तर के विभिन्न प्रधानाचार्य,व्यायाम शिक्षक व शिक्षिकाएं,अभिभावकगण उपस्थित रहे। इसमें विशेष रुप से सुभाष मिनोचा, सी पी सिंह, मोहम्मद इरशाद, संजीव तोमर, रमेश सिंह, नईम अहमद , शिशु पाल सिंह, देशराज सिंह जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ संदीप भारती, राकेश कुमार शर्मा योगेंद्र दीक्षित, ओमवीर सिंह, नरेश गुप्ता, अजय पटेल, सुबोध मिश्र, भूमि राज सिंह,
रोहित जेम्स, राजेश गुप्ता, अब्दुल सबूर अहमद, डाक्टर अमलेश गुप्ता, अल्पना कुमार, डाक्टर अनीता पाठक, अनीता जैन एवम अन्य तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रंगोली बनाने में नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज,बदायूं व केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं का सहयोग रहा। स्वागत बैंड शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं और केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं का रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वागत गीत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विविधता में एकता संबंधित नृत्य केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। कृष्ण है नामक गीत पर नृत्य के प्रस्तुति नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं ने दी जबकि सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर इस रैली के आयोजक और नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री आलोक कुमार ने सभी अतिथियों,विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों
, शिक्षक-शिक्षकाओ, व्यायाम शिक्षकों, एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम संचालन श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संदीप भारती जी और श्री रमेश सिंह और विज्ञानंद रामनारायण वैदिक इंटर कॉलेज बदायूं के व्यायाम शिक्षक श्री ओमवीर यादव ने किया। कार्यालय में परिणामों का रखरखाव व पैनी नजर बढ़ाने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं के अंग्रेजी प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज सराय बरौलिया से सहायक अध्यापक एवं आदर्श शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, एन ए इण्टर कॉलेज बिल्सी से शिवाधार सिंह,
नन्नू मल जैन विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज बिल्सी से सहायक लिपिक श्री धर्मेंद्र कुमार, राजकीय हाई स्कूल उपरेरा से सहायक अध्यापक राहुल दीक्षित राजकीय हाई स्कूल चकोलर से सहायक अध्यापक बलवीर सिंह एवम नेहरू इंटर कालेज रुदायन से शराफत समीर रहे। आयोजित तीन दिवसीय66वी खेलकूद प्रतियोगिता निर्विघ्नं,निर्विवाद और शांतिपूपूर्वक संपन्न हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ओ पी सिंह जी की ओर से उपलब्ध करवाई गई
सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम के अंत में इस प्रतियोगिता के आयोजक और नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन के प्रधानाचार्य आलोक पाठक ने सभी माननीय प्रतिनिधियों, प्रदेश, मंडल एवं जनपद स्तरीय उच्च अधिकारियों, अतिथियों, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों, परिचारकों,और मीडिया का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।
संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर