रामपुर,मिलक सर्किल में एक दिन में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में पुलिस ने कि 77 वाहनों के ई-चालान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर,मिलक सर्किल में एक दिन में चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में पुलिस ने कि 77 वाहनों के ई-चालान

Monday, November 21, 2022 | November 21, 2022 Last Updated 2022-11-21T08:34:44Z
    Share
रामपुर,मिलक सर्किल में एक दिन में  चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में पुलिस ने कि 77 वाहनों के ई-चालान 

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर ,पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार शुक्ला के प्रेरणादाई नेतृत्व और अपर पुलिस अधीक्षक श्री संसार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पाण्डेय द्वारा दिनांक 20.11.2022 को मिलक सर्किल में

 विशेष आभियान चलाकर यातायात नियमों का अनुपालन ना करने वालों का चालान कर आवश्यक निरोधात्मक और दंडात्मक कार्यवाही की गई। पुलिस की इस कार्यवाही का जहां आम जन मानस ने स्वागत किया वही

 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो में हड़कंप मचा रहा और ज्यादातर लोग यू टर्न लेते रहे। सबसे पहले रेवड़ी कलां चौकी क्षेत्र में गन्ने से भरी ओवर लोड और ओवर हाइट ट्रैक्टर ट्रॉली जिसका संतुलन बिगड़ने से कभी भी दुघटना घटित हो सकती थीं, को MV ACT के प्रावधानों के

अंतर्गत सीज किया गया। इसके बाद शाहबाद चौराहा और राणा शुगर मिल के सामने सड़क पर खड़े बेतरतीब वाहनों का चालान किया गया, जो सड़क की 1 लेन पर कब्जा जमाए हुए, जाम का कारण बन रहे थे।

 इसके साथ ही साथ सैफनी चौराहा, पटवाई चौराहा और मिलक के नवादियां चौराहा पर पुलिस की कार्यवाही से बिना हेलमेट, 3 सवारी गाड़ियों में हड़कंप मचा रहा।


 यातायात माह नवम्बर के  शुरुआती 19 दिनों तक पुलिस द्वारा यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी और जनता के बीच जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए थे। इसके बाद आज 20 वे दिन पुलिस फुल एक्शन मोड में थी और नियमों का उल्लंघन करने वालो पर आवश्यक निरोधात्मक और दंडात्मक कार्यवाही करते हुए

1 दिन में 77 वाहनों का 1,78,500 रुपए का ई चालान किया गया। हालांकि इस अभियान में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के साथ जाने वाले लोगो को हिदायत देते हुए छोड़ा गया। कार्यवाही में शाहबाद कोतवाल

अजय मिश्रा और मिलक कोतवाल राजेश बैंसला, सैफनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी, पटवाई प्रभारी हरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्यवाही से संकेत मिला हैं कि आगामी कुछ दिनों में यातायात अभियान में और भी ज्यादा कड़ाई देखने को मिलेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close