बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा एक युवक की हुई मौके पर मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा एक युवक की हुई मौके पर मौत

Monday, November 21, 2022 | November 21, 2022 Last Updated 2022-11-21T12:12:38Z
    Share

बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा एक युवक की हुई मौके पर मौत

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): अजीम नगर थाना क्षेत्र के खौद गांव निवासी दो बाइक सवार युवकों को रामपुर मंडी आते समय एक कार ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।


हादसा जनपद रामपुर की अजीम नगर थाना क्षेत्र के खौद गांव निवासी सतीश और जयसिंह रामपुर मंडी में सब्जी का काम करते हैं। सोमवार तड़के दोनों घर से मंडी जा रहे थे। रामपुर के नजदीक गांव काशीपुर आंगा के पास एक तेज

रफ्तार कार ने दोनों बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने हादसे की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को

अस्पताल ले जाने लगे लेकिन जब तक एक युवक सतीश(21) की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल युवक जय सिंह को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। सतीश की मौत से घर में कोहराम मच गया ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close