भाजपा प्रत्याशी की जीत पर रामपुर में विकास में होगी तेजी : सुरेश खन्ना
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
रामपुर , कृष्णा विहार स्थित भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के आवास पर बुधवार को हुई पत्रकार वार्ता में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा
कि उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर रामपुर में और बेहतर तरीके से काम को अंजाम देने में सफलता मिलेगी। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का जिताने की अपील करते हुए
कहा कि दुनिया के कई देश यूपी में निवेश करना चाहते हैं। कहा कि पहले लोग यूपी से भागना चाहते थे लेकिन, उद्यमी यूपी में निवेश करना चाहते हैं।
भाजपा चाहती है कि रामपुर में विकास का पहिया तेजी से घूमे। इसके अलावा उन्होंने रामपुर में लोगों को सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों को गिनाया।