बाल्मीकि बस्ती को जाने वाले रोड को दबंग लोग नहीं बनने दे रहे हैं आक्रोश।
सहसवान बाल्मीकि बस्ती को जाने वाला मार्ग अकबराबाद तनुज टीवीएस कंपनी की ओर से अंदर को जाता है वहीं से उल्टे हाथ पर जितेंद्र यादव आदि का मकान बना हुआ है
वहां से लगभग 15 फीट लंबी सड़क को कुछ दबंगों ने अपनी दबंगई के बल पर रोक दिया है जबकि शासन-प्रशासन दलितों के लिए
विशेष अभियान चलाकर उनके लिए रास्ते एवं रोड का निर्माण करा रही है लेकिन यहां पर नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए जा रहे रोड पर ही दबंग लोग अपनी दबंगई के चलते रोड को दूसरी ओर से बनवाने के लिए उतारू है
जबकि जिस रोड को नगर पालिका बनाना चाह रही है उस रोड पर कोई भी बड़ा वहान मेन हाईवे से अंदर नहीं आ सकता जबकि टीवीएस कंपनी के पीछे से रोड 15 फुट से ज्यादा है वहां से सभी वाहन आदि जा सकते हैं लेकिन सूत्रों से ज्ञात हुआ है
कि दबंग लोगों का नगर पालिका से सांठगांठ हो गई जिसके चलते उस रोड को निर्माण कराने से हटा दिया और जिस रास्ते से कोई वहान नहीं जा सकता उस रास्ते पर ही निर्माण कराना शुरू कर दिया जो मोहल्ले वालों को चुनौती बना हुआ है अब देखना है शासन-प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
संवाददाता अबीर सक्सेना के साथ सौरभ मिश्रा