अश्रुपूरित श्रद्धांजलि/ शोक संदेश
बदायूँ-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शोक सभा में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलरिया बदायूं के समाज शास्त्र प्रवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव का डेंगू के कारण स्वर्गवास होने पर शोक व्यक्त किया गया l
दुःख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शोक संतृप्त परिवार प्रति संवेदना प्रकट करता है और इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और उसकी जनपद इकाई पूर्णता शोक संतृप्त परिवार के साथ है
और उनके दुख में सहभागी है साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करती है की इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें जिससे वह इस असीम दुख को सहन कर सके और उत्तर प्रदेश माध्यमिक
शिक्षक संघ ईश्वर से प्रार्थना करता है।शोक सभा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के मंडलीय अध्यक्ष रजनीश कुमार राठौर,जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह जिला मंत्री सूरज मिश्रा दिनेश पाल सिंह राजीव शर्मा राजकुमार शर्मा पीयूश पाठक अखिलेश पाठक आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर