मदरसा पैराडाइज़ अलापुर में मनाया गया बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु जयंती

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मदरसा पैराडाइज़ अलापुर में मनाया गया बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु जयंती

Monday, November 14, 2022 | November 14, 2022 Last Updated 2022-11-14T09:53:09Z
    Share
मदरसा पैराडाइज़ अलापुर में मनाया गया बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरु जयंती

बदायूँ =मदरसा पैराडाइज अलापुर में बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर माल्यार्पण कर छात्र छात्राओं को पंडित जवाहरलाल नेहरू के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई बच्चों ने बाल दिवस के अवसर पर मदरसा में आयोजित प्रोग्राम में हिस्सा लिया एवं अपने कविताओं भाषणों आदि से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया,

 प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल खान ने अपने भाषण में बच्चों को बताया कि बच्चों की उचित शिक्षा दीक्षा बेहतर परिवेश खेलकूद में निपुणता देश के बेहतर भविष्य निर्माण हेतु अति आवश्यक है इसलिए बेहतर भारत निर्माण के लिए हम सबको एक एक छात्र के ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है

उन्होंने आगे कहा कि पिछले लगभग 2 सालों तक कोरोना काल में शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण शिक्षा व्यवस्था पर बहुत ही प्रतिकूल असर पड़ा है इसलिए हम सबको बच्चों की शिक्षा उनके खेलकूद स्वास्थ्य आचरण व्यवहार आदि को उच्चतम स्तर पर पहुंचाने के लिए विशेष परिश्रम करने की जरूरत है पूर्व में कराए गए प्रतियोगी परीक्षा के सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

जूनियर कक्षाओं में फैजान.  महक. मनतशा. रहमान, आतिका , नौशीन बानो प्रथम, सैफ मोहम्मद, मोहम्मद शाहिद. साहिबा द्वितीय एवं  शिफा , आन्नद , मुस्कान तृतीय स्थान पर रहे, जिन्हें विशेष पुरस्कार दिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close