सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष ने एसडीएम को भेजा ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष ने एसडीएम को भेजा ज्ञापन

Monday, November 14, 2022 | November 14, 2022 Last Updated 2022-11-14T14:29:04Z
    Share
सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष ने एसडीएम को भेजा ज्ञापन 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): सोमवार को राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन सैल्यूट तिरंगा के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अर्पित कुमार वशिष्ठ ने एसडीएम शाहबाद के अनुपस्थिति में उनके पेशगार को एक ज्ञापन सौंपा।

 ज्ञापन में शाहबाद तहसील में संचालित राणा शुगर मिल करीमगंज मिल प्रशासन की मनमानी एवं घटतौली समय से भुगतान न करना अवैध गन्ना खरीद एवं मिल द्वारा लगने वाले जाम के बारे में जानकारी दी गई, जिससे लोगों को बहुत समस्याएं होती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अर्पित वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार को उन्होंने शुगर मिल की लापरवाही व समय से गन्ना भुगतान नहीं करने के संबंध में शाहबाद एसडीएम के नाम संबंधित ज्ञापन उनके पेशगार को दिया है।

इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित चौधरी, युवा प्रकोष्ठ के रामपुर जिला महामंत्री गंगाराम लोधी, युवा प्रकोष्ठ संभल के जिला अध्यक्ष  मनोज चौधरी, सचिन बरनवाल, आदित्य कश्यप, ऋषभ वशिष्ठ, जीतू प्रजापति, अनिकेत ,बबलू आदि लोग साथ में रहे।

संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close