शिव लता इंटर कॉलेज उस्मानपुर के छात्र- छात्राओं का हुआ शैक्षिक भ्रमण
सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर शिव लता इंटर कॉलेज के लगभग 200 छात्र छात्राओं का एक दल प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र सैनी एवं माखनलाल के नेतृत्व में ऐतिहासिक कर्ण निवास ,
वेदांत मंदिर राजघाट होते हुए नरोरा बैराज एवं टाटा फर्टिलाइजर बबराला में शैक्षिक भ्रमण के लिए आज प्रातः 9:बजे गया। यात्रा प्रारंभ होने से पहले विद्यालय प्रबंधक संजीव सक्सेना ने
अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में नवीन ऊर्जा का संचार करते हैं तथा जिज्ञासु मन में नई-नई कल्पनाएं और जानकारियां एकत्र करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।
मंजू सक्सेना ने समूचे दल को तिलक लगाकर मंगल कामनाएं दी। विद्यालय संस्थापक शिव शंकर सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।