नीलू मिश्रा एडवोकेट जिला बार के चुनाव में सर्वाधिक
मत
दिनांक 24/12/2022 को जिला बार एसोसिएशन बदायूं का मतदान संपन्न हुआ जिसमे राष्ट्रीय हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ ने सर्वाधिक 449 मत प्राप्त करके कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर विजय प्राप्त की।
श्री होतेलाल मौर्य अध्यक्ष एवं श्री पवन कुमार गुप्ता महासचिव पद पर निर्वाचित हुए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोमेश चन्द्र सक्सेना 23 मतों से अपने प्रतिद्वंदी रामबाबू वर्मा से जीते।
संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर अतुल कुमार शर्मा ने दूसरी बार विजय हासिल की।
संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर कांटे टक्कर में भानु प्रताप सिंह को 243 एवं अजयवीर सिंह को 244 मत प्राप्त हुए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह यादव 90 बोटों से जीते।कोषध्यक्ष पद पर श्याम कुमार दिवाकर निर्वाचित हुए।
संवाददाता राजेश गुप्ता