सहसवान पुलिस का सराहनीय कार्य 2 दिन पहले हुई पकड़ का पर्दाफाश।
सहसवान कोतवाली पुलिस को सुनहरी पुत्र बनवारी लाल निवासी अकबराबाद बाल्मीकि बस्ती ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि मेरा पुत्र आटा लेने के लिए दोपहर 2: बजे डोरीलाल की मढैया कछला रोड पर गया था
यहां से उसका 4 लोगों ने अपहरण कर लिया युवक अनमोल ने अपनी पत्नी कविता को फोन करके बताया कि मेरा चार लोग अपहरण कर रहे हैं
उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया जिसका प्रार्थना पत्र युवक के पिता सुनहरी लाल पुत्र बनवारी लाल निवासी अकराबाद ने प्रार्थना पत्र देकर अपहरण का आरोप लगाया था
लेकिन कोतवाली पुलिस ने युवक का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर पूरी जानकारी हासिल कर युवक को अपने कब्जे में ले लिया
और पूछताछ के बाद परिवार जनों को सौंप दिया कारण था युवक के ऊपर कई लोगों का कर्ज था जिसे चुकाने में असमर्थ था इसलिए उसने षड्यंत्र रच कर अपने आप को अपहरण होने की सूचना अपनी पत्नी को दे दी पूरी जांच-
पड़ताल में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने पाया की युवक ने नाटक रचकर दिल्ली नौकरी के बहाने चला गया और परिवार जनों को गुमराह कर दिया