आज मिलक में भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती मनाई गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आज मिलक में भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती मनाई गई

Sunday, December 25, 2022 | December 25, 2022 Last Updated 2022-12-25T13:47:32Z
    Share
आज मिलक में भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती मनाई गई



अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, मिलक के तत्वाधान में भारत रत्न पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती मनाई गई।पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री,मुनीश चंद्र शर्मा,संतोष शर्मा और श्यामबाबू शर्मा ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत

 की।उमेश चंद्र शर्मा ने भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर और फूलमाला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक रामबाबू शास्त्री ने कहा कि आज के दिन दो महान विभूतियों ने जन्म लिया।भारत रत्न से

विभूषित महामना मालवीय और अटल बिहारी बाजपेई जी को नमन करता हूं और सभी ब्राह्मण का आह्वान करता हूं कि अब समय है कि सभी ब्राह्मण एक मंच पर आकर अपनी शक्ति का अहसास कराएं।अब सुदामा बनकर नही परशुराम बनकर जीने की जरूरत है।जिलाध्यक्ष मुनीश चंद्र शर्मा ने कहा कि मालवीय जी सभी

 वर्ग के आदर्श थे उन्होंने सर्व समाज के उत्थान हेतु कार्य किया।काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करके उन्होंने शिक्षा की अलख जगाई।उन्होंने अपने कृतित्व से यह सिद्ध कर दिया कि ब्राह्मण सदैव समाज के हित की बात करते हैं अपनी प्रार्थना के भी यही कहते हैं

कि विश्व का कल्याण हो प्राणियों में सद्भावना हो।किंतु आज समाज में ब्राह्मणों को उपेक्षित भाव से देखा जाने लगा है। जब जो चाहें ब्राह्मणों पर आरोप लगा देता है।जेएनयू की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है।

समाज को विघटित करनेवाली ऐसी शक्तियों को सबक सिखाने की जरूरत है।हमने समय रहते ऐसी षड्यंत्रकारी शक्तियों का मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया तो हमारी आनेवाली पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी।ब्राह्मणों को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है।

हमने हमेशा दूसरों को सत्तासीन कराया है किंतु अब स्वयं सत्ता में आने की जरूरत है।सरकार की नीतियों के प्रति सकारात्मक भाव रखकर देश और समाज के विकास में सहयोगी बनें।


सौरभ पाठक ने कहा कि हम ब्राह्मणोचित कर्म करें।हमारी प्रतिभा के सामने बड़ी बड़ी शक्तियां नतमस्तक होती आई हैं।हमने त्याग तपस्या और सेवा के बल पर बड़ी बड़ी सिद्धियां हासिल की और उनका उपयोग जनहित में किया है।आदेश शंखधार ने ब्राह्मणों को

एकजुट होने की अपील की।उन्होंने बुजुर्गों से इस कार्य में सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा की।
इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्रों चित्रांश शंखधार,वैष्णवी शर्मा,रितिका पांडेय को, कोरोना काल में सेवा करनेवाले चिकित्सकों डॉ अखिलेश पाण्डेय,

डॉ सुनील कुमार शर्मा, डॉ शंकरलाल शर्मा,प्रखर वशिष्ठ को सम्मानित किया गया।सभा में श्यामबाबू शर्मा,संजीव शर्मा,अमन वशिष्ठ,अनूप पांडेय,

विजय पांडेय,रवि शर्मा,विवेक शर्मा,संजय शर्मा,वीरेंद्र शंकर पांडेय,बैजनाथ शर्मा,मनवीर शर्मा,शैलेश पांडेय,चंद्रशेखर शर्मा,वैष्णवी गौड़,रितिका पांडेय आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता मुनीश चंद्र शर्मा ने की संचालन अंबर वशिष्ठ ने किया।संयोजक अभय गौड़ ने आभार व्यक्त किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close