हुस्न के जाल में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम में दो युवतियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
रामपुर,भोले भाले लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनके साथ उत्पीड़न करने के मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश में बनाई गई
टीम ने सेंटपॉल्स स्कूल के पास एक मकान में छापा मारकर दो युवतियों और तीन युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह लोग भागने में सफल हो गए।
बुधवार को एसपी ने इसका कांड का खुलासा। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। पुलिस को इनके पास से रुपये मोबाइल के साथ कुछ आपत्ति जनक सामान भी मिला।
हुस्न के जाल में फंसाकर लोगों से पैसा वसूलने का काम तेजी से चल रहा था। इस दौरान कई लोग इसका शिकार भी हो चुके थे। जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई थी।
उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी और सिविल लाइन इंस्पेक्टर को इस घटना का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए थे। जिसके बाद टीम लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही थी।
मंगलवार रात को पुलिस चौकी पनवड़िया पर पहुंचकर मुखबिर ने बताया कि पुष्पग्रीन कालोनी निकट सेंन्टपॉल स्कूल के पास शरीफ अहमद पुत्र अक्कन खां के मकान में कुछ स्त्री व पुरूषों द्वारा अनैतिक व्यापार किया जा रहा है
उसके बाद क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी सिविल लाइन इंस्पेक्टर किशन अवतार फोर्स के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पुष्प ग्रीन कालोनी निकट सेंटपॉल्स स्कूल के पास शरीफ अहमद के मकान पर पहुंच गए।
छापा मारने पर पुलिस को देखकर कुछ लोग मौका पाकर वहां से भाग गए,जबकि पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार करने के बाद थाने ले आए।
बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यह लोग उनको किसी न किसी व्यक्ति को जाल में फंसाकर उनका वीडियों बना लेते है।
उसके बाद उनसे पैसे वसूलते है। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी। पांच आरोपी पकड़े गए है। फरारों को भी तलाश किया जा रहा है।