प्रधानमंत्री की मां के निधन पर पूर्व सांसद जयाप्रदा ने जताया दुख
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)रामपुर: पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन जी की निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मां के निधन से असहनीय और अपूरणीय क्षति पहुंची है।
सांसद जयाप्रदा ने प्रधानमंत्री को भेजे शोक संदेश में कहा है कि मां के निधन पर मुझे बहुत दुख पहुंचा है और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक अटूट दर्द महसूस कर रहीं हूं।
प्रधानमन्त्री जी बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि मां के आशीर्वाद से ही उनका प्यारा बेटा भारत के सबसे प्रशंसित और प्रतिभाशाली व्यक्तियों में से एक है।