किसान गर्जना रैली को सफ़ल बनाने हेतु किया क्षेत्र में प्रचार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान गर्जना रैली को सफ़ल बनाने हेतु किया क्षेत्र में प्रचार

Saturday, December 10, 2022 | December 10, 2022 Last Updated 2022-12-10T12:00:01Z
    Share
किसान गर्जना रैली को सफ़ल बनाने हेतु किया क्षेत्र में प्रचार

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली का आयोजन किया जा रहा है

जिसमें जनपद रामपुर से एक हज़ार किसान भाई बीस बसों के माध्यम से 18 दिसंबर की रात में कूच करेंगे। इसके लिए तहसील मिलक के ग्राम करींगा, विक्रमपुर, पिपला शिवनगर, पटिया आदि गांवों में प्रचार प्रसार किया गया। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि किसान गर्जना रैली की प्रमुख मांगें हैं

जैसे कि किसानों की फसलों में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले, किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर बारह हज़ार रुपए किया जाए, कृषि आदानों को जीएसटी से बाहर रखा जाए, फसल अवशेष जलाने पर दण्ड का प्रावधान तत्काल प्रभाव से समाप्त हो,

जीएम, बीटी व जीएम सरसों की अनुमति देने का निर्णय सरकार तुरंत वापस ले। कुल पांच प्रमुख मांगों को लेकर एक दिवसीय आंदोलन होगा। विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र ने बताया कि पूरे भारत से दिल्ली में कुल पांच लाख किसानों के आने की योजना बनाई है

 जिसके लिए प्रत्येक जनपद में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम विक्रमपुर निवासी वीरेश शर्मा जिला सहमंत्री को जिला रैली प्रमुख का दायित्व दिया गया। इस अवसर पर अरविन्द शर्मा, घनश्याम कुर्मी,

अनमोल दिवाकर, यशपाल श्रीवास्तव, शिवम शर्मा, पवन कश्यप, पवन शर्मा आदि सैकड़ों किसान भाई मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close