अंगूठा लगवाने के बावजूद भी राशन ना देने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
दातागंज : तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत उरैना पुख्ता में कोटेदार गुड्डी देवी के पति नवाब सिंह पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गुड्डी देवी का पति नवाब सिंह गल्ला वितरण के नाम पर गरीबों का हक मार कर हजम कर जाता है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार के द्वारा ग्रामीणों से घर-घर जाकर अंगूठा लगवा लिए जाते हैं उसके बाद जब कोई ग्रामीण गल्ला लेने के लिए जाता है तो कोटेदार द्वारा डांट फटकार कर भगा दिया जाता है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई के साथ कोटा निरस्तीकरण की मांग की है।
इस मौके पर सुनील, नंदलाल, रामनिवास, मनीष कुमार, दयाराम, अशोक, जोगिंदर पाल, कैलाश, शिवम, मुनेंद्र प्रधान, वेद राम, कालीचरन, बबलू, विद्याराम, राधेश्याम, छविराम, छोटेलाल, रेखा देवी, आदि लोग मौजूद रहे।
संवाददाता राजेश कुमार गुप्ता बदायूं