जनपद के प्रत्येक निकाय में अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था: डीएम
रामपुर। आम जन को सर्दी से बचाव के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। प्रत्येक निकाय में अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को खुले आसमान के नीचे रात नहीं बितानी पड़े। जनपद में चिन्हित 121 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
डीएम ने बताया कि शहर के अंदर 15 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। यहां पर रोजाना संबंधित अधिकारियों के माध्यम से निरीक्षण किया जा रहा है। कहीं पर कमी पाई जाती है तो उसको दुरुस्त कराया जा रहा है।
इसके अलावा स्वार में 10, टांडा में 22, मिलक में 07, बिलासपुर में 16, केमरी में 15, शाहबाद में 05, मसवासी में 6, नरपतनगर दूंदावाला में 13, दढ़ियाल में 08 और सैफनी में 04 चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
शहर में रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित तीन स्थानों पर रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। यहां पर रात्रि में रुकने वाले लोगों के लिए रजाई, गद्दे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।