देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर जवान नगर देहात क्षेत्रों में रहती है पुलिस फोर्स

Notification

×

All labels

All Category

All labels

देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर जवान नगर देहात क्षेत्रों में रहती है पुलिस फोर्स

Monday, December 26, 2022 | December 26, 2022 Last Updated 2022-12-27T04:16:19Z
    Share
देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर जवान नगर देहात क्षेत्रों में रहती है पुलिस फोर्स 

सहसवान जिस तरह देश के जवान सीमा पर भीषण बर्फ, तेज हवाएं, भीषण पानी सहित कई मुश्किलों के बीच अपने देश की रखवाली के लिए ड्यूटी निभाते हैं जिस समय हम और आप सो रहे होते हैं

उस समय भी हमारे फौजी जवान देश की रक्षा कर रहे होते हैं इसी तरह नगर एवं देहात क्षेत्रों में हमारी उत्तर प्रदेश पुलिस भी इसी तरह का कार्य अपने-अपने क्षेत्रों में करती है

कहने का मतलब है कि हमें भी रात्रि के समय उठकर अपने घर के चारों ओर टॉर्च आदि से इधर-उधर डालनी चाहिए क्योंकि समय बहुत ठंडा हो चुका है

 रात्रि में इस समय आहट भी सुनाई दे रही है क्योंकि चोर उचक्के इस मौसम में सक्रिय हो जाते हैं और हम लोग बेखौफ होकर रात्रि में सो जाते हैं

 लेकिन हम लोगों को भी रात्रि में एक या 2 घंटे पहले सो जाना चाहिए और रात्रि में हम लोगों को भी अपने अपने घरों की सुरक्षा करनी चाहिए

 जिस तरह कोतवाली पुलिस चौराहों पर मोहल्लों में घूम घूम कर इस कड़कड़ाती ठंड भरी रात्रि मैं ड्यूटी करते दिखाई दे जाएंगे क्योंकि उन्हें अपनी ड्यूटी के समय में कोई भी अप्रिय घटना ना हो जाए इसलिए मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं

अगर कहीं कोई घटना हो जाती है तो उसका जिम्मेदार वहां पर हलके के सिपाही या दरोगा पर गाज गिरा दी जाती है जबकि इसमें कमी हम लोगों की भी होती है

 क्योंकि इस कड़कड़ाती ठंड में ज्यादातर परिवार गहरी नींद में सो जाते हैं लेकिन रात्रि में बीच-बीच में परिवार के सदस्यों को बारी बारी अपनी जिम्मेदारी घर की सुरक्षा की दृष्टि से निभानी चाहिए और टॉर्च आदि से इधर-उधर डालनी चाहिए

 जिससे अगर कहीं चोर उचक्के आ भी गए होंगे तो वह भाग जाएंगे इससे हम और आपकी मदद के साथ साथ पुलिस का भी सहयोग हम लोगों के द्वारा होगा
 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close