बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज बदायूं के पूर्व विधायक आबिद रजा ने समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए उल्लेखनीय है
कि निकाय चुनाव 2022 एवंम 2023 के लिए चुनावी कार्यक्रम के एंन वक्त सपा भाजपा में उथल-पुथल और लोगों की पलट बारी जारी हो गई है
इस क्रम में इसी सप्ताह के सोमवार को और उझानी नगर निवासी पूर्व विधायक विमल कृष्ण अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी से मोह भंगकर सपरिवार भाजपा का पल्लू पकड़ लिया
इसके बाद जिले के एक और कदाबल नेता पूर्व नगर विधायक आबिद रजा ने शुक्रवार को फिर से घर वापसी समाजवादी पार्टी में वापसी हुई
उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी के मजबूती के
लिए काम करने का संकल्प व्यक्त किया
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सलीम शेरवानी जी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे
संवाददाता राजेश गुप्ता