फोन उठाए 112 मिलाएं
डरने की नहीं है बात, यूपी–112 है आपके साथ
*एटा– शासन की मंशानुरूप यूपी 112 की सेवाओं के प्रति जनपदीय पुलिस द्वारा आमजन को किया गया जागरूक।*
______________________________
एटा-यूपी–112 की सेवाओं के प्रति आम लोगो में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दिनांक 30.12.22 से 01.01.2023 तक तीन दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत बस स्टैंड चौकी,एवं सुनहरी नगर चौकी के पास जनपदीय पुलिस द्वारा यूपी 112 की स्टाल,होर्डिंग लगा,पैंपलेट बांट एवं लोगों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर आम लोगों को यूपी 112 की सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया,
संवाद के क्रम में लोगों को बताया गया कि किसी भी आपदा की स्थिति में बेहिचक अपने फोन से 112 नंबर मिलाएं, कम से कम समय में उन तक सहायता पहुंचाई जाएगी,
आमजन को पुलिस, एम्बूलेंस, फायर सर्विस, 1090, आपदा, एवं कोई अन्य समस्या हेतु केवल 112 नम्बर लगाने हेतु यूपी-112 जनपुयोगी सेवाओं की जानकारी दी गयी तथा मुख्यालय से प्राप्त पम्पलेट्स,स्टीकर,बच्चों के लिये यू०पी० 112 की लूडो तथा टॉफी इत्यादि वितरित की गयी एवं यू०पी० 112 के प्रचार प्रसार हेतु स्टीकर-टैम्पो, रोडवेज बस,टैक्सी इत्यादि वाहनों पर चस्पा किये गये
संवाददाता आशीष तिवारी