खुसरो कप -उदघाटन मैच सिद्ध वावा इंटर कालेज ने 120 रन से जीता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खुसरो कप -उदघाटन मैच सिद्ध वावा इंटर कालेज ने 120 रन से जीता

Sunday, January 1, 2023 | January 01, 2023 Last Updated 2023-01-01T13:28:23Z
    Share
खुसरो कप -उदघाटन मैच सिद्ध वावा इंटर कालेज  ने 120 रन से  जीता 

मैन आफ दा मैच सौरभ शर्मा  रहे 

पढाई के साथ खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास - शेर अली जाफरी 
 

बगरैन - खुसरो डिग्री कालेज के मैदान मे 8 बे खुसरो कप क्रिकेट टुनामेंट का  फीता काटकर  चेयरमैन शेरअली जाफरी  तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष ठा लालू सिहं  ने पिच पर शाट खेलकर शुभारम्भ किया , शुभारम्भ के मौके पर खुसरो ट्रस्ट के चेयरमैन  शेर अली  ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है

खेल से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है ,प्राचार्य डा कुलदीप सिंह  ने कहा कि प्रतियोगिताओ से खिलाडियो मे प्रतिस्पर्धा विकसित होती है जो अपने हुनर को दिखाते है , यह ग्रामीण खेल प्रतियोगिता को आगे बढाने का सुनहरा अवसर है

उदघाटन मैच सिद्धवावा इंटर कालेज वरौलिया तथा देवंकी नंदन इंटर कालेज बजीरगंज  के बीच खेला गया ,
बरौलिया के कप्तान सुधांशू ने टास जीकर पहले ,

 धुआधार वेंटिग करते हुए 20 ओवर 7विकट पर 226 रन वनाये जिसमे  सौरभ शर्मा ने नाट आउट   84 रन सौरभ सिह  ने 58 रन तथा तिलक ने 46 की शानदार पारी खेली ,

 बजीरगंज  के गेदबाज गंगन सादव तथा रोहिति ने दो दो लिये , जवाव मे बजीरगंज  की खराव शुरुरात हुयी 56 रन पर आधी टीम पवेलियम पहुच गयी ,17 ओवर मे पूरी टीम 107 रन पर सिमट गयी ,

जिसमे फकरे आलम  ने 26 रन तथा इकवाल ने 16 रन बनाये , वाकी कोई खिलाडी दहाई का आकड़ा पार कर नही पाया   वरौलिया के गेदबाज तिलक ने 3  सौरभ  ने 2 विकट लिये ,


वरौलिया के खिलाडी सौरभ शर्मा  को मैन आफ दा मैच दिया गया, अम्पारिग राशिद खान तथा योगेश चौहान  ने की स्कोरिग गौरव तथा निखिल ने की ,


उदघाटन के दौरान चेयरमैन शेर अली जाफरी प्राचार्य  प्राचार्य  डा कुलदीप सिंह  दीपक बाण्र्णेय  अनिल शर्मा धीरेश सिंह सुधांशू शर्मा गगन निराला गौरव सिंह विद्वान यादव अतुल यादव सोमेन्द्र  तथा हजारों क्रिकेट प्रेमी मैजूद रहे   ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close