वर्ष 2019 बोर्ड की बैठक में ₹2000 प्रति माह का किराए का प्रस्ताव हो चुका था पारित व्यापारियों में रोष।
सहसवान। नगर पालिका परिषद के खिलाफ दुकानों का किराया बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापारियों को किराया बढ़ाने हेतु नोटिस भेजे जा रहे हैं।
जिससे व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है की नगर पालिका अपनी मनमर्जी से किराया बढ़ा रही है। अपनी इन्हीं समस्याओं को लेकर आज व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सभी व्यापारी गण एकजुट होकर बढ़ाए गए
किराए के प्रस्ताव को वापस लेने के लिए एकजुट दिखाई दिए व्यापारियों का कहना था कि वह जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं एमएलसी वागीश पाठक सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मिलकर बढ़ाए गए
किराए को माफ कराने की गुहार लगाएंगे और व्यापारियों का एक शिष्टमंडल जिला अधिकारी व अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में वार्ता कर समस्या का हल निकालेंगे इस मौके पर व्यापार मंडल
के पदाधिकारी संजीव अग्रवाल, रिहान अंसारी, रतन सोमानी, आसिफ, अतुल कुमार, अनुज माहेश्वरी, कासिम, योगेश कुमार, सुशील पटवा,अर्जुन पाटकर, रवि शंकर, प्रदीप कुमार, वकील साहब, दानिश चौधरी, व अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।
इस बाबत जब नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश से बात की गई अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार का का कहना है जो किराया नगर पालिका की दुकानों का बढ़ाया गया