प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

Thursday, January 26, 2023 | January 26, 2023 Last Updated 2023-01-26T15:11:06Z
    Share
प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर, आज 26 जनवरी 2023 को 74वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय दनियापुर में ग्राम प्रधान पति श्री राजेंद्र गंगवार ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया।

गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने अनेकों सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने कार्यक्रम में देश भक्ति गीत

"तेरी मिट्टी में मिल जाना" पर बहुत ही सुंदर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा देश रंगीला गीत पर पूजा, सैकि टिया व वंदनी ने बहुत ही आकर्षक नृत्य किया। इसके अलावा जलवा जलवा देश भक्ति गीत पर विनीत,

 हिमांशु, यश व पिंकू ने बहुत ही मनोहर डांस प्रस्तुत किया। साथ ही श्याम बंसी बजाते हो गीत पर प्रार्थना, सिकटिया व पूजा ने डांस की प्रस्तुति की।

इसी बीच प्रधानाध्यापक भानु प्रताप सिंह ने बच्चों को 74 वें गणतंत्र दिवस पर संविधान के आदर्श बताएं। इस मौके पर अंजलि गोयल व नीरू शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close