नगर पालिका संभल स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत क्रय किए गए कूड़ा कलेक्शन बहनों को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नगर पालिका संभल स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत क्रय किए गए कूड़ा कलेक्शन बहनों को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Thursday, January 5, 2023 | January 05, 2023 Last Updated 2023-01-05T08:38:20Z
    Share
सम्भल बहजोई /  उत्तर प्रदेश

नगर पालिका संभल स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत क्रय किए गए कूड़ा कलेक्शन बहनों को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
      
       जिलाधिकारी मनीष बंसल ने नगर पालिका संभल के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजना के अंतर्गत क्रय किए गए आठ मिनी टिपर एवं तीन काम्पेक्टर वाहनों को तहसील संभल गेट से हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया। इन वाहनों  के द्वारा नगर में कूड़ा कलेक्शन एवं कूड़े का ट्रांसपोर्टेशन का कार्य किया जाएगा।


  जिलाधिकारी ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखना नगर पालिकाओं की जिम्मेदारी है इसी क्रम में इन वाहनों को संचालित किया गया है लोगों का सहयोग अपेक्षित है एवं जिलाधिकारी ने अपील करते हुए

कहा कि अपने घरों में दो डस्टबिन अवश्य रखें जिसमें एक में गीला कूड़ा एवं दूसरे में सूखा कूड़ा एकत्रित किया जाए। ताकि नगरपालिका द्वारा संचालित वाहन द्वारा इनको एकत्रित करते हुए कूड़े का निस्तारण आसानी से किया जा सके।

उन्होंने कहा कि खुले में एवं नाले नालियों में कूड़ा करकट ना डालें अपने शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा रखें। 
         इसके उपरांत जिलाधिकारी ने संभल स्थित कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने द्वितालिका कक्ष एवं रजिस्टरों को चेक किया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शुक्ला,

संभागीय परिवहन अधिकारी अम्ब्रीश कुमार, नगर पालिका संभल अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संवाददाता नेत्रपाल सिंह 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close