भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को मिली जान से मारने की धमकी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को मिली जान से मारने की धमकी

Friday, January 6, 2023 | January 06, 2023 Last Updated 2023-01-06T15:51:03Z
    Share
भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी को मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर /उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर, 
भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी और उनके परिवार को लश्कर ए खालसा ने व्हाट्सएप पर मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी है। सांसद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।


 भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी के व्हाट्सएप मैसेज के दौरान उनको भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। हिन्दुस्तान मुर्दाबाद और खालिस्तान जिंदाबाद बोलो।

पूरे हिन्दुस्तान में बीजेपी, आरएसएस, मंत्री और इंडियन आर्मी को निशाना बनाया जाएगा। साथ ही उनको और परिवार को जान से  मारने की धमकी दी।

इस बात की जानकारी मिलने के बाद सांसद और उनके परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित ने अपने समर्थकों को भी अवगत कराया।

 बाद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला को पत्र और व्हाट्सएप की मैसेज की जानकारी दी है। पुलिस ने आनन फानन में नबंर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरूकर दी है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close