डीसीडीएफ की बिल्डिंग को कब्ज़ा मुक्त कराए प्रशासन : शंखधार
रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन25): रामपुर। भारतीय किसान संघ द्वारा डीसीडीएफ की बिल्डिंग को कब्ज़ा मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि जनपद में जिला सहकारी विकास संघ लि. की विकास भवन के सामने एक बेशकीमती सरकारी बिल्डिंग है जिस पर एक किसान संगठन का अवैध रूप से कब्ज़ा है
इसके सम्बन्ध में पूर्व में कई बार भारतीय किसान संघ के द्वारा उक्त सरकारी बिल्डिंग को कब्ज़ा मुक्त कराने का अनुरोध किया गया था जिसकी जांच सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई जिसमें अवैध कब्ज़ा होना पाया गया है।
तथा सम्बन्धित विभाग द्वारा अवैध कब्ज़ा हटवाने हेतु कई बार नोटिस भी ज़ारी किए गए हैं लेकिन उक्त सरकारी बिल्डिंग को कब्ज़ा मुक्त नहीं कराया जा सका है। उक्त बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 1952 में होना दर्शाया गया है
जिसे कुल 70 वर्ष का समय बीत चुका है और बिल्डिंग जर्जर हालत में है कभी भी कोई जनहानि होने की संभावना बनी हुई है इसके सम्बन्ध में अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खण्ड,
लोक निर्माण विभाग रामपुर द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2013 को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है कि इस बिल्डिंग को हटाया जाना नितांत आवश्यक है।
तथा नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा भी दिनांक 28 जनवरी 2021 को अवैध कब्ज़ाधारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है कि बिल्डिंग जर्जर एवं जीर्ण क्षीण है इसका ध्वस्तीकरण किया
जाना नितांत आवश्यक है लेकिन फिर भी भवन को ख़ाली नहीं कराया गया। जबकि वर्ष 2022 में दो बार भूकंप आया था जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि भी ही सकती थी।
लेकिन इसके बाबजूद भी अवैध कब्जाधारी इस जर्जर बिल्डिंग को ख़ाली नहीं करना चाहते हैं और कभी भी किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में हैं। अगर भविष्य में कोई भी बड़ा हादसा हो गया तो फिर उसका आरोप भी जिला प्रशासन रामपुर पर आएगा।
इसलिए भारतीय किसान संघ रामपुर मांग करता है कि उक्त सरकारी बेशकीमती बिल्डिंग को अवैध कब्ज़ाधारियों से तत्काल प्रभाव से ख़ाली कराया जाए। अगर भवन ख़ाली नहीं कराया जाता है
तो फिर राष्ट्रवादी किसान संगठन भारतीय किसान संघ को भी एक सरकारी भवन में फ़्लैट आवंटित कर दिया जाए जिससे कि राष्ट्रवादी किसान संगठन से जुड़े किसान भाई अपनी बैठक तथा अन्य कार्य हेतु उस बिल्डिंग को उपयोग में ले सकें।
भारतीय किसान संघ को अपने जिला प्रशासन पर पूरा भरोसा है कि वह सभी किसान संगठन को एक समान मानकर कार्य करेगा अगर किसी एक किसान संगठन के पास सरकारी आवास है
तो वह हमें भी सरकारी आवास उपलब्ध कराएगा ऐसा हमें भरोसा है। ऐसा न होने की दशा में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह गंगवार, राहुल भारद्वाज, भूपसिंह लोधी, वीरपाल गंगवार, मोहन लाल प्रजापति, दीपक सैनी,