वजीरगंज पुलिस द्वारा अफीम तस्कर गिरफ्तार
--- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 ओपी सिह के कुशल निर्देशन में एव पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली पवन कुमार के नेतृत्व मे, प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज बदायूं की
अध्यक्षता मे अवैद्य मादक पदार्थो के विरूध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त 1.मुरारी सिह पुत्र रोशनलाल निवासी फतेहनगला थाना वजीरगंज जिला बदायूँ को 800 ग्राम अफीम
(अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 16 लाख रूपये ) के साथ परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 03/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम मुरारी सिह पंजीकृत कर अभियुक्त को जिला कारागार बदायूँ भेजा गया
घटना का संक्षिप्त विवरण .......... थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा दिनांक 03.01.2023 को उच्चाधिकारीगण एवं शासन की मंशा के अनुरूप मादक पदार्थ ब्रिकी एवं तस्करी के विरूध चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम मे संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान फतेह
नगला रहेडिया सम्पर्क मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर आज सुबह 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है । पूछताक्ष मे अभियुक्त ने बताया कि उक्त अफीम गाँव के ही एक व्यक्ति ने जिसका नाम अभी गोपनीय रखा गया है
के द्वारा उसे उपलब्ध कराया गया था जिसे ले जाकर उसे संभल मे देना था सम्भल मे किसे देना था इस बात की जानकारी गहनता से करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पकडे गये अभियुक्त के पास से बरामदा अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 16 लाख रूपये है । अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ......................
1. मुरारी सिह पुत्र रोशनलाल निवासी फतेहनगला थाना वजीरगंज जिला बदायूँ
बरामदगी का विवरण ............
1.800 ग्राम नाजायज अफीम ( अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 16 लाख रुपये )
आपराधिक इतिहास....................
मु0अ0स0 03/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना वजीरगंज बदायूँ
गिफ्तारी स्थल व समय ....................
फतेहनगला रहेडिया सम्पर्क मार्ग दिनांक 03.01.2023 समय 07.55 बजे
गिरफ्तार करने वाली टीम .............
1.श्री धनंन्जय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज
2.उ0नि0 श्री मनीष कुमार
3.का0 1590 नितिन कुमार
4.का0 1949 आकाश कुमार
5.का0 1060 अंशुल डागर
संपादक राहुल शर्मा