बहजोई: बी एम बी एल जैन कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन सेवा न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन व सचिव नमन जैन ने ध्वजारोहण किया।
जैन कॉलेज में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास के अध्यक्ष पवन कुमार जैन व कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका जैन ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया,
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न देश भक्ति गीतों पर नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर पवन कुमार जैन ने कहा कि हम 74वें गणतंत्र दिवस पर
भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लें, युवा छात्र नौकरी पीछे भागने के बजाय कुछ स्टार्टअप खड़ा करने की योजना पर कार्य कर खुद को आत्मनिर्भर बनाएं।
जैन कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि आओ हम गणतंत्र के बसंत पर शिक्षा के प्रसार से भविष्य के अदभुत भारत का सपना साकार करने का प्रण लें, भारत में कोई भी व्यक्ति अशिक्षित न हो हमें इस दिशा में कार्य करना चाहिए। अंत में एक मैत्री क्रिकेट मैच शिक्षक एवं प्रबंधन टीम के बीच भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पवन कुमार जैन, नमन जैन, अमन जैन एडवोकेट, राशि जैन एडवोकेट,सम्भव जैन,शिखा जैन, पहुप जैन, ज्योति जैन, प्रियांश जैन, प्रासुक जैन,आकर्ष जैन,प्रिया जैन, संजय कुमार जैन,
अभिनय जैन, साक्षी जैन, डॉ. बिनय पांडेय, डॉ. रामचंद, डॉ. मनोज, जसवीर सिंह, सौरभ सक्सेना, खुशीराम राणा, नेत्रपाल सिंह, अक्षय राठौर, भुवनेश कुमार, विशाल, विनोद आदि उपस्थित रहे संचालन देवेन्द्र यादव ने किया।
संवाददाता नेत्रपाल सिंह