सम्भल बहजोई / उत्तर प्रदेश
आज जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकासखंड बहजोई के ग्राम पंचायत शोभापुर के गौआश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में पशुओं की संख्या कम पायी गई जिसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं पशुओं के लिए मूलभूत सुविधा असंतोषजनक पायी गई तथा पशुओं को दिए जाने वाले चारे की व्यवस्था को देखते हुए
जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की जिसको लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा
कि ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संज्ञान में लायी जाए एवं गौशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था कराने हेतु धनराशि समय से उपलब्ध न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने पाठकपुर गौ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया एवं आधारभूत सुविधाओं को चेक किया एवं भूसा स्टोर को देखा एवं काउ कोट को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुन्ना लाल यादव, उप जिलाधिकारी चंदौसी राजपाल सिंह, खंड विकास अधिकारी बहजोई प्रेमपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
संवाददाता नेत्रपाल सिंह