भारतीय किसान संघ की मेंहदीनगर में साधन सहकारी समिति का भवन निर्माण कराए जाने की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ की मेंहदीनगर में साधन सहकारी समिति का भवन निर्माण कराए जाने की मांग

Sunday, January 29, 2023 | January 29, 2023 Last Updated 2023-01-29T11:16:06Z
    Share
भारतीय किसान संघ की मेंहदीनगर में साधन सहकारी समिति का भवन निर्माण कराए जाने की मांग 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,मिलक। भारतीय किसान संघ की बैठक मेंहदीनगर में आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा


कि मेंहदीनगर साधन सहकारी समिति लि. मेंहदीनगर तहसील मिलक की बिल्डिंग पिछले कई वर्षों से खस्ता हाल में है इस समिति को वर्तमान समय में नगर मिलक में संचालित किया जा रहा है जिसका प्रति वर्ष खर्चा लगभग 60 से 70 हज़ार रुपए आता है।

और क्षेत्र के किसानों को अनावश्यक परेशानी होती है तथा व्यय भी अधिक करना होता है जबकि वास्तव में किसानों के ज़रूरत का सामान किसानों के गांव में ही उपलब्ध हो इसी

 उद्देश्य से साधन सहकारी समितियों का गठन गांवों में किया गया था लेकिन आज की स्थिति देखकर मन बहुत दुःखी है कि मेरा किसान परेशान है।

बिल्डिंग जर्जर है जिस कारण किसान खाद लेने के लिए नगर मिलक आते हैं। पूरे क्षेत्र के किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लेकिन विभागीय अधिकारी मौज में हैं उनका ध्यान इस ओर नहीं है

 जबकि सरकार चाहती है कि किसी भी किसान को असुविधा न हो लेकिन विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है जबकि बिल्डिंग बनाने हेतु भूमि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है

 इसलिए भारतीय किसान संघ मांग करता है कि अति शीघ्र नया भवन निर्माण किया जाए। और किसानों को ज़रूरत का सामान गाँव में ही उपलब्ध हो।

 अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। इस मौके पर शान्ति स्वरूप यदुवंशी, प्रेमबहादुर गंगवार, कृपा शंकर, लालता प्रसाद, रामरक्षपाल, नन्दराम, प्रेमपाल आदि किसान भाई मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close