राधा राम महिला इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन
राधा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आरंभ किया गया।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा कथूरिया जी के द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा माल्यार्पण किया छात्राओं ने प्रेरणा गीत गाकर शिविर में ऊर्जा का संचार किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिता कुमारी जी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा हम अपने जीवन में अपनाकर व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।
मुख्य अतिथि जी ने छात्राओं को शिविर के उद्देश्य की प्राप्ति हेतु आशीर्वाद व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा ने किया तथा 7 दिनों की संचालित होने वाली
गतिविधियों ब कार्यक्रमों की आख्या प्रस्तुत की। स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना तथा एक लघु नाटिका के द्वारा सबका मन मोह लिया।
अंत में प्रधानाचार्य जी ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया तथा मुख्य अतिथि जी का आभार व्यक्त किया। इस शिविर में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अंजुम शहर, गीता सागर, मणि पांडे सभी का विशेष सहयोग रहा।