डीसीडीएफ की बिल्डिंग हो कब्ज़ा मुक्त, वरना करेंगे आन्दोलन : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीसीडीएफ की बिल्डिंग हो कब्ज़ा मुक्त, वरना करेंगे आन्दोलन : शंखधार

Saturday, January 28, 2023 | January 28, 2023 Last Updated 2023-01-28T11:26:16Z
    Share
डीसीडीएफ की बिल्डिंग हो कब्ज़ा मुक्त, वरना करेंगे आन्दोलन : शंखधार

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर उपजिलाधिकारी विकास कुमार से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया

कि विकास भवन रामपुर के सामने जिला सहकारी विकास संघ लि. रामपुर की बेशकीमती सरकारी बिल्डिंग है जिस पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा किया गया है

जिसकी शिकायत भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा की गई है जांच के उपरांत हसीब अहमद का कब्ज़ा होना पाया गया है। तथा जिला प्रशासन रामपुर द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को बिल्डिंग ख़ाली कराने हेतु कार्यवाही अमल में लाई गई थी।

 लेकिन नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा द्वारा हसीब अहमद को एक माह के अन्दर बिल्डिंग को ख़ाली किए जाने की बात कही गई थी यह जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से पता लगी है।

 जिसे आज दिनांक 28 जनवरी 2023 को एक माह पूर्ण हो चुका है लेकिन हसीब अहमद द्वारा अभी भी उक्त सरकारी बेशकीमती बिल्डिंग को कब्ज़ा मुक्त नहीं किया गया है। आदेश शंखधार ने कहा

 भारतीय किसान संघ का जिला प्रशासन से आग्रह है कि जिला सहकारी विकास संघ लि. रामपुर की सरकारी बेशकीमती बिल्डिंग को हसीब अहमद से तत्काल प्रभाव से कब्ज़ा मुक्त कराया जाए।

अन्यथा कि स्थिति में भारतीय किसान संघ द्वारा अति शीघ्र रणनीति बनाकर एक बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी जिला प्रशासन रामपुर की होगी।

इस मौके पर मोहन लाल प्रजापति, भगवत सरन, कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रेमबहादुर गंगवार एवं इरशाद हुसैन मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close