बहजोई में स्पेंडे बिजेनस क्लब की कमान संभालेंगे युवा उद्यमी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई में स्पेंडे बिजेनस क्लब की कमान संभालेंगे युवा उद्यमी।

Tuesday, January 31, 2023 | January 31, 2023 Last Updated 2023-01-31T15:40:12Z
    Share
सम्भल बहजोई / उत्तर प्रदेश


बहजोई में स्पेंडे बिजेनस क्लब की कमान संभालेंगे युवा उद्यमी।

बहजोई: व्यापारियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्पेंडे बिजनेस क्लब बहजोई के चेप्टर का गठन किया गया।
नगर के एक निजी होटल में स्पेंडे बिजनेस क्लब की बैठक का आयोजन कर क्लब के बहजोई चेप्टर का गठन किया गया।

 जिसमें एस आर राईस मिल के निदेशक सौरभ वार्ष्णेय को अध्यक्ष, रवि मेडिकेयर के निदेशक रवि वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष,वार्ष्णेय हाइड्रोफार्म प्रा. लिमिटेड के निदेशक प्रखर वार्ष्णेय को सचिव,

श्रीराम मिल्स के निदेशक अक्षांश वार्ष्णेय को उपसचिव एवं दौलत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक अभिषेक वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर स्पेंडे बिजनेस क्लब की नेशनल टीम के प्रतिनिधि

के रूप में उपस्थित बी एम बी एल जैन ग्रुप के निदेशक सम्भव जैन ने कहा की श्रेष्ठ व्यापारिक सोच रखने वाले किसी न किसी अच्छे व्यापार का संचालन करने वाले लोगों का समूह स्पेंडे बिजनेस क्लब है।

 जिस प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स समिटों का आयोजन कर निवेशकों को एक मंच पर लाने का काम कर रही है, उसी प्रकार स्पेंडे बिजनेस क्लब युवा व्यापारियों के अच्छे बिजनेस आईडिया एवं नए स्टार्टअप प्रारम्भ करने वाले लोगों को मंच प्रदान करने का

काम करेगा। इस अवसर पर स्पेंडे आई टी सॉल्यूशन प्रा. लिमिटेड गुरुग्राम के निदेशक प्रशांत शर्मा ने क्लब का वार्षिक कलेंडर जारी किया। इस अवसर सर राहुल एसोसिएट के निदेशक राहुल टाईगर

एडवोकेट,मालबाबू एनर्जी पॉइंट के निदेशक आदित्य शंकर, पारिख मेडिकोज के निदेशक लव कुमार, डब्बू जी एंड ब्रदर्स के निदेशक राजेश कुमार, हिर्देश कुमार,विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे संचालन प्रशांत शर्मा ने किया।
संवाददाता नेत्रपाल सिंह 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close