राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत 50 बच्चों को एक्स्पोज़र विजिट करवाई
सहसवान राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास क्षेत्र सहसवान के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से क्विज प्रतियोगिता के द्वारा चयनित 50 बच्चों को एक्स्पोज़र विजिट करवाई गई,
एक्स्पोज़र विजिट के दौरान बच्चों ने यारा फर्टिलाइजर बबराला एवं हरि बाबा धाम क्षेत्र का भ्रमण किया .भ्रमण के दौरान बच्चों ने नवीन ज्ञान प्राप्त किया,
भ्रमण के दौरान बदायूं सांसद माननीय संघमित्र मौर्य जी ने भी बच्चों से संवाद किया एवं बच्चों से प्राप्त ज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की,
सांसद महोदय द्वारा बच्चों को शैक्षिक क्षेत्र में नवीन ऊंचाइयां प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया गया , एक्स्पोज़र विजिट में ए आर पी सोमेंद्र कुमार,
ए आरपी राजन यादव ,अशोक यादव, राजेंद्र कुमार गुलाटी ,अभिषेक वर्मा, सचिन वैश्य, पंकज महेश्वरी ,नीलम रेंडर, जीतू महेश्वरी एवं यासमीन द्वारा सहयोग किया गया.