आज़ादी के 75 साल बीतने के बाद भी घेर रेहमत खां के बाशिंदे साफ पानी पीने को तरस रहे हैं
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,
आज हिंदुस्तान को आजाद हुए 75 साल हो चुके हैं लेकिन रामपुर में आज भी लोग बेहद गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर है न तो कोई नेता और न ही कोई अधिकारी और न नगरपालिका के लोग, नगरवासियों को साफ सुथरा पानी पिलाने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं।
आए दिन लोग गंदा पानी पीने की वजह से सिसकियां लेकर मर रहे हैं। अब बात करें घेर रहमत खां फाटक की जहां लगभग 1 साल से सरकारी हेंड पंप खराब है जोकि बेहद गंदा और बदबूदार पानी उससे आ रहा है।
यह अकेला हेंड पंप है जो 150 परिवारों के लिए पानी की सप्लाई करता है। यह भी एक हैरान करने वाली बातें है कि लगातार यहां के बाशिंदे मौजूदा सभासद व नगरपालिका के नुमाइंदों से शिकायत कर चुके हैं परंतु कोई भी इन लोगों की सुध बुध जानने को नहीं आया।
सरकारी हेंड पंप यह दर्शाता है कि किस तरह से मानवता के साथ नगर पालिका के कर्मचारी बाशिंदों के साथ किस तरह खिलवाड़ कर रहे हैं। क्या इनका कुसूर सिर्फ इतना है यह लोग गरीब है, क्या नगरपालिका के पास इतना पैसा नहीं है
कि लोगों को साफ-सुथरा पानी पिला सके। पानी की सप्लाई जगह-जगह से लीक है जिसमें सीवरेज का, नाले का गंदा पानी मिक्स होकर के आता है। उसको ठीक कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों को कहा जाता है
तो वह नगर पालिका के कर्मचारियों को पर डाल देते हैं। नगरपालिका के लोगों से कहा जाता है तो वह भी जल निगम के ऊपर डाल देते हैं। दोनों एक दूसरे के ऊपर रख कर टालमटोल कर रहे हैं।
नगर वासियों की इस समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला महासचिव मोहम्मद जफर ने कहा कि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी इसे जितनी जल्दी हो सके घेर रेहमत के अंदर पानी की सप्लाई को ठीक कराया जाए
और साथ ही जगह-जगह लीकेज पाइप लाइन को बंद कराया जाएं।