किसानों पर गलत बिल निकालकर हो रही अवैध वसूली को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया धरना प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसानों पर गलत बिल निकालकर हो रही अवैध वसूली को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया धरना प्रदर्शन

Wednesday, February 1, 2023 | February 01, 2023 Last Updated 2023-02-01T11:56:49Z
    Share
किसानों पर गलत बिल निकालकर हो रही अवैध वसूली को लेकर भारतीय किसान संघ ने किया धरना प्रदर्शन

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, मिलक। भारतीय किसान संघ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान दोपहर 12 बजे से पिपला शिवनगर बिजली घर पर एकत्र होने लगे और वहीं पर दरियां बिछाकर धरने पर बैठ गए।

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों को बेवजह ही निशाना बनाया जाता है। किसानों को समय पर सही बिल नहीं दिए जाते हैं

 बेहिसाब बिल निकाल कर उनसे अवैध वसूली की जाती है। ग्राम करींगा के एक गरीब किसान राम स्वरूप के नाम पर दो कनेक्शन ज़ारी कर दिए गए हैं तथा उनका बिल बेहिसाब निकाल दिया गया है

जिससे किसान परेशान है इसी बीच उसका कनेक्शन भी काट दिया गया है। किसानों के तेवर देख जेई राम भवन चौहान धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की बात को सुना तथा अति शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया।

तथा ग्राम करींगा के किसान की लाइन को तत्काल जोड़ा गया। अन्य समस्याओं पर किसानों ने जेई की बात पर भरोसा करते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की।

इस मौके पर कुल 12 किसानों ने अपनी समस्याओं से सम्बन्धित शिकायती पत्र जेई को दिए हैं। इस अवसर पर मथुरा प्रसाद दिवाकर, वीरेश शर्मा,

 राहुल भारद्वाज, वीरपाल गंगवार, रामबहादुर गंगवार भगत, राजेन्द्र यादव, राजेश लोधी, मोहन स्वरूप गंगवार, राजीव लोधी, हेमराज, घनश्याम कुर्मी, प्रमोद गुप्ता, सुनील शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close