परीक्षा में समय प्रबंधन का कर लें अभ्यास

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परीक्षा में समय प्रबंधन का कर लें अभ्यास

Sunday, February 12, 2023 | February 12, 2023 Last Updated 2023-02-12T08:25:30Z
    Share
परीक्षा में समय प्रबंधन का कर लें अभ्यास

बिसौली-यूपी बोर्ड परीक्षा में समय प्रबंधन का विशेष महत्व हैं।विशेषकर उन परीक्षार्थियों को जो हाईस्कूल की परीक्षा प्रथमवार दें रहें हैं।इसके लिए घर पर प्रश्नों का उत्तर देने का अभ्यास कर लें।

जिन प्रश्नों का उत्तर स्प्ष्ट हो उनका उत्तर पहले हल करें समय नष्ट न करें प्रश्नपत्र पूरा होने के बाद सुनिश्चित कर लें कि सभी प्रश्न हल हो चुके है।
मॉडल पेपर का करें अभ्यास

सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया के शिक्षक राजकुमार शर्मा का कहना हैं कि हाईस्कूल के बच्चे परीक्षा प्रथमबार दें रहें हैं।इसलिए वह परीक्षा का पैटर्न समझने के लिए यूपी बोर्ड

 की अधिकारिक बेवसाइट पर सभी विषयों के मॉडल उपलब्ध हैं।साथ ही दीक्षा ऐप,यूपी बोर्ड के यू ट्यूब चैनल ई-ज्ञान गंगा पर वीडियो उपलब्ध हैं।इनसे विद्यार्थी विषयों को आसानी से समझ सकते हैं।

 ओएमआर सीट पर न करें ओवर राइटिंग और कटिंग
नेहरू इंटर कालेज रुदायन के प्रधानाचार्य आलोक पाठक का कहना हैं प्रश्नपत्र दो खंडों में विभाजित होगा खण्ड अ में बहुविकल्पीय व खण्ड ब में वर्णात्मक प्रश्न होंगें।

इस बार हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्न ओएमआर सीट पर देने होंगे। उत्तर सुनिश्चित हो जाने पर गोलों को भरें तथा ओएमआर सीट पर ओवर राइटिंग या कटिंग न करें।वर्णात्मक प्रश्नों के उत्तर परम्परागत उत्तर पुस्तिका पर दें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close