परशुराम युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष बने शिव भारद्वाज, ब्राह्मण समाज के लोगों ने दी बधाई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परशुराम युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष बने शिव भारद्वाज, ब्राह्मण समाज के लोगों ने दी बधाई

Sunday, February 26, 2023 | February 26, 2023 Last Updated 2023-02-26T23:25:38Z
    Share
ब्राह्मण समाज के किसी भी व्यक्ति का नहीं होगा उत्पीड़न बर्दाश्त : शिव भारद्वाज

परशुराम युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष बने शिव भारद्वाज, ब्राह्मण समाज के लोगों ने दी बधाई 
National 24 चंदौसी
26/02/2023
ब्राह्मण सद्भावना सम्मेलन वृद्धजनों का सम्मान समारोह में उपस्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने शिव भारद्वाज को परशुराम युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया

बदायूँ जनपद के बिसौली ब्राह्मण समाज के युवराज के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले शिव भारद्वाज को परशुराम युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। समाजसेवी शिव भारद्वाज ने भगवान श्री परशुराम के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पण की। शिव भारद्वाज जनपद में सभी लोगों को एकजुट करेंगे। साथ ही पंचायत स्तर पर कमेटियां गठित करेंगे। संगठन का उद्देश्य ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन सवर्णों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण, मंदिरों में पूजा करने वाले पुजारियों का वेतन व संपत्ति रक्षा प्रमुख है। शिव भारद्वाज के जिला उपाध्यक्ष बनने पर समाज के पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी। साथ ही उनके इस दायित्व को पूरा करने में सहयोग देने की बात कही है। 

अपनी इस नियुक्ति पर शिव भारद्वाज ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, साथ ही कहा कि ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों एवं युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोडूगा साथ ही ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। परशुराम युवा मंच के बदायूँ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शिव भारद्वाज को ब्राह्मण समाज के समस्त लोगों ने बधाई दी।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बनवारीलाल पाठक व राजेंद्र उपाध्याय ने शिव भारद्वाज को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश व अन्य प्रदेश के पदाधिकारी एवं समस्त अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी एवं दो दर्जन से अधिक ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी मुकेश मिश्रा
Rahul sharma
Editor National 24 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close