राजाराम महिला इंटर कालेज में गले लगा कर जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को दी विदाई
बदायूँ- राजाराम महिला इंटर कालेज बदायूँ में सीनियर छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कालेज की जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को नम आंखों से विदाई दी।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को आगे बढ़ने और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर
कुमारी दीक्षा शर्मा मिस स्मार्ट का ताज पहनाया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अनीता सिंह ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का सम्बन्ध विद्यालय से कभी खत्म नहीं होता।
वह तो उच्च शिक्षा हांसिल करने के लिए बस आगे बढ़ जाता है। शिक्षक अपने शिष्य को हमेशा आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रदान करता है। हमें उम्मीद है हमारे बच्चे हमारे विद्यालय से और हमारी शिक्षिकाओं से संबंध बनाए रखेंगे।
16 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में आप सभी शामिल होकर अच्छे अंको से उत्तीर्ण हों मेरी यही हम लोगो की तरफ से शुभकामनाएं हैं।
स्कूल में आयोजित हुई फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को यादगार तोहफा भी दिया।
इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ अनीता कुमारी,वरिष्ठ प्रवक्ता सुलेखा सिंह,अंजुम शहर,मणी पाण्डेय,दीपिका सूद महविश,यातिका, अंशिका, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।