फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत किसान मेले का हुआ आयोजन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, जनपद के धमोरा कृषि विज्ञान केंद्र पर फसल अवशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कृषि मंत्री बलदेव सिंह ओलख, सांसद घनश्याम सिंह लोधी द्वारा किया गया।
इस मेले का मुख्य आकर्षण बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान मेरठ सीमैप पंतनगर बीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की गेहूं काटकर बंडल बनाने वाली मशीन जय गुरुदेव कंपनी रुद्रपुर रुद्रपुर की
सुपर सीडर मशीन तथा कुल 14 विभागों एवं कंपनियों के द्वारा मेले में स्टाल लगाकर प्रतिभाग किया गया। गोष्टी में लगभग 400 लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें विभिन्न वक्ताओं के व्याख्यानो से किसानों को जानकारी दी गई।
डॉ पी.के तोमर ने बासमती उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीमैप पंतनगर से डॉ अमित तिवारी और सोनवीर सिंह औषधीय एवं सुगंधित फसलें मेंथा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर बिजनौर से आए प्रगतिशील किसान व उद्यमी विजेंद्र सिंह ने मोतियों के खेती के बारे में जानकारी दें कार्यक्रम की अध्यक्षता से0 नि0 मुख्य विकास अधिकारी श्री राम रक्षपाल सिंह ने की साथ ही ब्लॉक प्रमुख मिलक अमित अर्चना गंगवा भाजपा अध्यक्ष
अभय गुप्ता भारत भूषण गुप्ता टेकचंद गंगवार सदस्य जिला पंचायत उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट लीडर एवं वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने किया कार्यक्रम में डॉ आशीष कुमार विनोद संदीप ने सराहनीय भूमिका निभाई