प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा जनता को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने हेतु गांव दनियापुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा जनता को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने हेतु गांव दनियापुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Friday, February 24, 2023 | February 24, 2023 Last Updated 2023-02-24T12:47:39Z
    Share
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा जनता को वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने हेतु गांव दनियापुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के द्वारा हो रही धोखाधड़ी को लेकर आरबीआई द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान मे आज दिनांक 24 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा शंकरपुर के

 द्वारा गांव दनियापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पति श्री राजेंद्र गंगवार की रही। कार्यक्रम में ग्राम वासियों को आज के समय में हो रही

 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मे धोखाधड़ी से बचने को लेकर समझाया गया कि किस प्रकार हम इस ऑनलाइन लूट से कैसे बच सकते हैं। कार्यक्रम में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के शंकरपुर ब्रांच के मैनेजर श्री अंकित शुक्ला ने बताया

कि यदि आपसे कोई फोन के द्वारा लाभ देकर आपकी बैंक का खाता नंबर, क्यूआर कोड, पिन नंबर, पासवर्ड नंबर या ओटीपी आदि पूछे तो बताए नहीं क्योंकि बैंक कभी किसी से भी ओटीपी या पिन नंबर नहीं पूछता।

 अनजाने में जो लोग ओटीपी या पिन नंबर बता देते हैं वह ठगी का शिकार हो जाते हैं। कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर श्री अंकित शुक्ला,

 कार्यालय सहायक बाबूराम, बैंक मित्र हीरालाल, प्रधान पति श्री राजेंद्र गंगवार, ख्यालीराम, रतनलाल, बलविंदर,देव किशोर,अशोक सागर, करण सिंह, आदि के साथ-साथ गांव की काफी लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close