किसान मेला में ही लुट रहा किसान : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान मेला में ही लुट रहा किसान : शंखधार

Friday, February 24, 2023 | February 24, 2023 Last Updated 2023-02-24T14:27:01Z
    Share
किसान मेला में ही लुट रहा किसान : शंखधार 

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
मिलक। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने जिलाधिकारी रामपुर को पत्र भेजकर किसान मेला रठौंडा में गरीब दुकानदारों से अत्यधिक महसूल न वसूल करने का आग्रह किया है।

 आदेश शंखधार ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम रठौंडा तहसील में ऐतिहासिक किसान मेला का आयोजन जिला पंचायत रामपुर के द्वारा किया जाता है।

 इस मेले में जनपद रामपुर के अलावा अन्य जनपदों से भी दुकानदार आते हैं तथा रठौंडा के निकट के गांवों में निवास करने वाले गरीब किसान भाई भी अपनी दुकान लगा कर अपनी गुज़र बसर कर लेते हैं।

 लेकिन मेले में इन गरीबों को अत्याधिक महसूल देना पड़ रहा है जिससे इनका गुजारा हो पाना बहुत मुश्किल हो गया है। मेला पहुंच कर कई छोटे छोटे दुकानदारों की पीढ़ा का सुना है। जो कि चाट, पकौड़ी, जलेबी,

हलवा पराठा, फ़ल, पेठा और बच्चों के खेलने वाले खिलौने आदि की दुकानें लगाए हुए हैं ऐसे दुकानदारों से तीन हज़ार तो किसी से पांच हज़ार रुपए तक की महसूल की वसूली की गई

 है। जो कि उचित नहीं है। यह मेला वास्तव में ऐतिहासिक किसान मेला के नाम से जाना जाता है। लेकिन यहां पर दुकानदारों से बेहिसाब महसूल की वसूली करके सीधे तौर पर किसानों की जेब पर डांका डाला जा रहा है।

क्योंकि दुकानदार को जब महसूल अधिक देना पड़ेगा तो दुकानदार अपने सामान का दाम भी उसी के हिसाब से बढ़ाएगा और उसका सीधा असर हम किसानों पर पड़ रहा है।

 जबकि हमारी केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार लोकल दुकानदारों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं और उनकी मदद भी करने का प्रयास कर रही है

 लेकिन इसका कोई असर किसान मेला रठौंडा में दिखाई नहीं दे रहा है। जिलाधिकारी से मांग की गई है कि दुकानदारों के महसूल वसूली में कुछ कटौती की जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close